Home बिहार बेगूसराय सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से पिता और दो बेटियां घायल,...

बेगूसराय सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से पिता और दो बेटियां घायल, 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

460
0
Begusarai road accident: Father and two daughters injured in Bolero collision, 8-year-old girl dies tragically

बिहार: बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि पिता और एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बखरी-मंझौल मुख्य मार्ग पर गंगरहौ गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगरहौ निवासी संजय सहनी अपनी दोनों बेटियों आठ वर्षीय अन्नू कुमारी और छह वर्षीय राधिका कुमारी के साथ सुबह टहलते हुए गंगरहौ चौक से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान मंझौल की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने तीनों को सड़क किनारे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक ट्रक और बोलेरो के बीच आमने-सामने की टक्कर होते-होते बची। टक्कर से बचने के प्रयास में बोलेरो चालक ने वाहन अचानक मोड़ा और सड़क किनारे चल रहे संजय सहनी व उनकी बेटियों को रौंदते हुए फरार हो गया। हादसे में आठ साल की अन्नू कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय सहनी और उनकी छोटी बेटी राधिका गंभीर रूप से घायल हो गए।

GNSU Admission Open 2026

दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बखरी के विधायक सूर्यकांत पासवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और परिजनों को हर संभव मदद व सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उधर, बखरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल गांव में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।


GNSU Admission Open 2026