Home मनोरंजन एयर इंडिया प्लेन क्रैश: हादसे के बाद से फिल्ममेकर लापता, परिजनों ने...

एयर इंडिया प्लेन क्रैश: हादसे के बाद से फिल्ममेकर लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

370
0
Air India plane crash: Filmmaker missing since the accident, family suspects murder

अहमदाबाद में हुए भयावह प्लेन क्रैश के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस विमान हादसे में 241 लोगों की जान चली गई और सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बच पाया है। मृतकों की पहचान अब डीएनए परीक्षण के जरिए की जा रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्ममेकर महेश कलावड़िया उर्फ महेश जीरावाला हादसे के दिन से लापता हैं और उनकी आखिरी मोबाइल लोकेशन दुर्घटनास्थल से मात्र 700 मीटर की दूरी पर मिली है। नरोदा निवासी महेश कलावड़िया के परिवार की बेचैनी बढ़ गई है। उनकी पत्नी हेतल ने बताया कि हादसे वाले दिन यानी गुरुवार को महेश दोपहर 1:14 बजे उन्हें फोन कर घर लौटने की बात कह रहे थे।

लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और वह घर नहीं पहुंचे। जब परिजन चिंतित होकर पुलिस के पास पहुंचे, तो मोबाइल की आखिरी लोकेशन ने चौंका दिया—वह लोकेशन उसी क्षेत्र के पास मिली जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। जब महेश की कोई खबर नहीं मिली, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मोबाइल ट्रैकिंग से जो लोकेशन सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया। महेश की अंतिम लोकेशन हादसे की साइट से सिर्फ 700 मीटर दूर पाई गई। उनका स्कूटर और फोन भी गायब है, जिससे आशंका और गहरा गई है। महेश की पत्नी का कहना है कि वो आमतौर पर उस रास्ते से घर नहीं आते थे। यह पूरी घटना बेहद असामान्य है। ऐसे में परिजनों ने डीएनए जांच के लिए सैंपल जमा करा दिए हैं ताकि ये साफ हो सके कि कहीं वह भी इस भयावह दुर्घटना का शिकार तो नहीं हुए।

GNSU Admission Open 2026

गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर 1:39 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद वो मेघाणीनगर के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। हादसे में स्थानीय स्तर पर भी कई लोगों की जान गई, जिनमें मेडिकल कॉलेज के पांच छात्र शामिल थे। अब तक अधिकारियों ने 47 शवों की डीएनए के जरिए पहचान कर ली है और 24 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। बाकी की पहचान प्रक्रिया जारी है, क्योंकि ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि पहचान करना लगभग असंभव है। फिल्ममेकर महेश कलावड़िया का अचानक यूं लापता हो जाना और उनकी अंतिम लोकेशन का दुर्घटनास्थल के इतने करीब होना, कई सवाल खड़े कर रहा है। 


GNSU Admission Open 2026