Home बिहार विजलेंस टीम ने दो दरोगा को 40 हजार रुपए घूस लेते रंगे...

विजलेंस टीम ने दो दरोगा को 40 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

338
0
The vigilance team caught two inspectors red handed taking a bribe of 40 thousand rupees

कैमूर। बड़ी खबर कैमूर से आ रही है जहां विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भगवानपुर थाना से दो दरोगा को 40 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया , गिरफ्तार दरोगा लकी आनंद और राशिद कमाल दोनों भगवानपुर थाने में पदस्थापित है। जानकारी देते हुए कमालपुर गांव निवासी चांदनी सिंह ने बताया कि मेरे पति पर केस था जिसे लेकर दोनों पुलिस कर्मियों द्वारा मुझे धमकाया जा रहा था और बार-बार मुझे डराया जा रहा था। साथ ही चालीस हजार रुपया रिश्वत मांगा गया था।


रिश्वत मांगने के बाद निगरानी विभाग में मेरे द्वारा शिकायत किया गया था। उसके बाद पटना निगरानी विभाग भगवानपुर थाने पहुंची और घूस लेते हुए दोनों दरोगा को रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने पकड़ा लिया। वही जानकारी देते हुए विजलेंस डीएसपी ने बताया कि आज सुबह 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए भगवानपुर थाने से दो सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया, भगवानपुर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी जिसमें इन लोगों के द्वारा 40 हजार रुपए घूस लिया जा रहा था।

GNSU Admission Open 2026

हम लोगों को शिकायत मिली थी जिस पर हम लोगों ने कार्रवाई करते हुए इन दोनों को घूस देते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया । निगरानी की सात सदस्य की टीम ने कार्यवाई की है। पूछताछ के बाद इन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा ।

GNSU Admission Open 2026