Bihar: Big gang of cyber fraud busted, one accused arrested

बिहार: कटिहार साइबर थाना की पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का खुलासा करते हुए पूर्णिया जिले के बारहरा कोठी निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी “गेमिंग एप” के नाम पर लोगों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उनके बैंक खातों से लाखों रुपये की ठगी करता था। पुलिस के अनुसार, हाल ही में एक शिक्षिका के खाते से इसी गिरोह ने 24 लाख रुपये उड़ा लिए थे।

कटिहार साइबर थाना डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनोद कुमार अपने गैंग के साथ मिलकर पिछले कई महीनों से साइबर ठगी कर रहा था। जांच में सामने आया है कि उसके बैंक अकाउंट से एक महीने में ही लगभग 1.5 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है। पीड़ित शिक्षिका के खाते से निकाले गए 24 लाख में से 5 लाख रुपये अभी भी आरोपी के अकाउंट में हैं, जिसे ट्रेस किया जा चुका है। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले के खुलासे के साथ-साथ आम लोगों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी अवैध गेमिंग एप से सावधान रहें।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

पुलिस ने कहा कि कभी भी ऐसे एप्स के चक्कर में आकर अपने बैंक अकाउंट को ऑटो डेबिट मोड में न रखें, क्योंकि इससे बैंक खाते से पैसे उड़ाए जा सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने इस ठगी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस साइबर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ने का दावा पुलिस ने किया है।