Home बिहार खेत में मिला अधजला शव, इलाके में सनसनी | पुलिस जांच जारी

खेत में मिला अधजला शव, इलाके में सनसनी | पुलिस जांच जारी

317
0
Bihar: Three including the main accused in the triple murder case surrendered, sent to judicial custody

बिहार: सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौड़ गांव में एक खेत से अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना शनिवार देर रात सामने आई, जब ग्रामीणों ने खेत में एक व्यक्ति का अधजला शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान गांव के ही 55 वर्षीय सत्यनारायण प्रसाद के रूप में हुई है, जो कुर्मी महतो के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार, सत्यनारायण प्रसाद शुक्रवार दोपहर से लापता थे। उनके बेटे राजन महतो ने बताया कि पूरे परिवार ने दिनभर उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार की रात ग्रामीणों ने खेत में शव मिलने की सूचना दी। जब परिवार मौके पर पहुंचा, तो मृतक की शिनाख्त कपड़ों और जेब में रखी लाइट के आधार पर की गई। परिजनों ने बताया कि शव की हालत बेहद भयावह थी। मृतक के चेहरे और शरीर पर तेजाब डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि सत्यनारायण की हत्या कर शव को जलाया गया, ताकि सबूत न मिल सके। घटना की जानकारी मिलते ही जीबी नगर थाना की पुलिस और एसडीपीओ अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के बेटे के लिखित आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर रही है।

GNSU Admission Open 2026

एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने कहा, “मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी होगी।” पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। गांव में इस जघन्य हत्या को लेकर गहरा आक्रोश है। लोग इसे एक पूर्व नियोजित साजिश बता रहे हैं। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात के पीछे कौन लोग और क्या कारण थे।






GNSU Admission Open 2026