बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने इस बार मेट गाला 2025 में अपना शानदार डेब्यू किया। भारत के मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के शानदार ब्लेक कलर के आउटफिट में शाहरुख काफी कमाल लगे। सब्यसाची ने शाहरुख को ये लुक उनके स्टारडम को देखते हुए दिया। शाहरुख का लुक चर्चाओं में है। लेकिन इस बीच मेट गाला से अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख मेट गाला में मौजूद विदेशी मीडिया से बात कर रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान मीडिया को अपना परिचय देते हैं और बताते हैं कि ‘मैं शाहरुख खान हूं’। अब भारत में किंग खान के फैंस को ये बात पसंद नहीं आई है कि शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार को विदेशी मीडिया के सामने अपना परिचय देना पड़ा। इसको लेकर फैंस काफी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिखता है कि शाहरुख खान मीडिया को अपना नाम बता रहे हैं। दरअसल, मेट गाला में मौजूद मीडिया में से एक ने जब सुपरस्टार का नाम पूछा तो एक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं शाहरुख खान हूं’। शाहरुख ने तो बड़े ही सलीके से मुस्कुराहट के साथ अपना नाम बता दिया। लेकिन शाहरुख के फैंस को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और वो विदेशी मीडिया पर हमलावर हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस अब विदेशी मीडिया पर भड़क रहे हैं। प्रशंसकों ने खान के तीन दशक लंबे करियर और उनकी वैश्विक लोकप्रियता का हवाला देते हुए इस पर नाराजगी व्यक्त की।
एक फैन ने कहा, “उन्हें पता नहीं था कि वे किससे बात कर रहे हैं”। एक यूजर ने वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, “अगर आप मेट गाला कवर रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि यहां कौन-कौन आ रहा है। शाहरुख खान दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर्स हैं।” वहीं दूसरे फैन ने इस पर कमेंट किया, “आशा करता हूं कि जब वह घर पहुंचकर गूगल करेगी तो उसे पता चलेगा कि शाहरुख खान कौन है।” वहीं कई अन्य यूजर शाहरुख पर प्यार लुटाते हुए विदेशी मीडिया के रुख पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि शाहरुख सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में काफी प्रसिद्ध हैं। ऐसे में मेट गाला में शाहरुख का नाम पूछना या उन्हें न पहचान विदेशी मीडिया की गलत हरकत है। इस दौरान जब रिपोर्टर ने शाहरुख से पूछा कि क्या आपने कभी इसके (मेट गाला) बारे में सुना है या आपके पास पहले से ही कोई विचार था और आपने कभी इसका पता नहीं किया? इस पर शाहरुख ने स्वीकार किया कि ईमानदारी से कहूं, नहीं। लेकिन अब मुझे पता चला, तो पिछले 20 दिनों में, मुझे समझ में आया कि यह क्या था और एक अभिनेता होने के नाते, मुझे लगा कि यह बहुत दिलचस्प था कि बिना किसी गुस्से के चीजों को बदलने का संकल्प, लेकिन इसमें कला का उत्साह है, तो, हां, यह अद्भुत था।







