करमा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबे पांच युवक, चार की मौत
Five youths drowned in the Koel River during the Karma immersion ceremony; four died.

मेदिनीनगर: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के दुल्ही गांव में करमा पूजा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक लापता है। लापता युवक की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, पतरिया गांव से बड़ी संख्या में लोग करमा पूजा के विसर्जन के लिए दुल्ही गांव स्थित कोयल नदी तट पहुंचे थे। विसर्जन के बाद कुछ युवक नदी में नहाने लगे। इसी दौरान पांच युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

GNSU Admission Open 2026

स्थानीय लोगों की मदद से चार युवकों को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

मृतकों की पहचान 18 वर्षीय नीतीश कुमार सिंह, 22 वर्षीय अमित कुमार ठाकुर, 12 वर्षीय राजा सिंह और 16 वर्षीय विशाल पासवान के रूप में हुई है। वहीं, 8 वर्षीय हेमंत कुमार सिंह लापता है। सभी पतरिया गांव के निवासी बताए गए हैं।

हादसे के बाद गांव और अस्पताल में परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोग लापता युवक की तलाश में जुटे हैं।