Mayawati expressed concern over the loss of life due to floods and accidents, saying the government and administration should fulfill their responsibilities.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के पीजी हॉस्टल की छत गिरने, मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों और कई राज्यों में बाढ़ से हुई जनहानि पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सरकारों से जनहित और जनकल्याण के मामलों में अधिक गंभीरता और सक्रियता दिखाने की अपील की।

मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इन घटनाओं को बेहद दुखद और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों के निर्वहन पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

बसपा प्रमुख ने कहा कि दक्षिण दिल्ली के पीजी हॉस्टल की छत ढहने से पांच लोगों की मौत, सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत और करीब 190 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की घटना बेहद गंभीर है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ के कारण हुई जनहानि भी चिंता का विषय है।

अधिकारियों की लापरवाही पर सख्ती की मांग

मायावती ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि शासन-प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का अपेक्षित रूप से निर्वहन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में सरकारों को चुस्त-दुरुस्त रहने की जरूरत है, ताकि समय रहते लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने अधिकारियों की कथित घातक लापरवाही, उदासीनता और भ्रष्टाचार पर भी सख्त कार्रवाई की आवश्यकता जताई। मायावती ने सरकारों से व्यवस्था में सुधार करने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की।