Major accident at Miami airport: Amazon cargo plane skids off runway during landing, 5 killed

मास्को: अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान अमेजन का एक कार्गो विमान रनवे से उतरकर कई वाहनों से टकरा गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं।

मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने रविवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों की जान गई है और पांच अन्य घायल हुए हैं।

KATHA CONCERT KOLKATA

GNSU Admission Open 2026

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेजन का बोइंग कार्गो विमान हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान अचानक रनवे से बाहर निकल गया और वहां मौजूद कई वाहनों से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई, जिसके चलते घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं और राहत दलों को मौके पर भेजा गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। दुर्घटना के कारणों का अभी तत्काल पता नहीं चल सका है।

स्थानीय अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से कैसे बाहर निकला और हादसे की मुख्य वजह क्या थी।