New song 'Jhoomo' from 'Don't Be Shy' released, Aarushi-Bianca duo creates a stir

मुंबई: आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट की प्रोडक्शन कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म ‘डोंट बी शाय’ का नया पेप्पी ट्रैक ‘झूमो’ रिलीज हो गया है। गाने में आरुषि बजाज, बियांका अरोड़ा, अंश दुग्गल और पीयूष खाती की शानदार कैमरेडरी और जबरदस्त एनर्जी देखने को मिल रही है।

‘झूमो’ को राम संपत ने कंपोज करने के साथ इसके बोल भी लिखे हैं। उन्होंने बताया कि इस गाने को जिंदगी के छोटे-छोटे पलों को खुलकर जीने और उनकी खुशी का जश्न मनाने के मकसद से तैयार किया गया है।

GNSU Admission Open 2026

गाने में जोशीली और रिदमिक धुन का इस्तेमाल किया गया है, जो सुनने वालों को सहज रूप से थिरकने के लिए प्रेरित करती है। कलाकारों की एनर्जी, उत्साह और आपसी केमिस्ट्री ने गाने की जीवंतता को और बढ़ा दिया है।

राम संपत के मुताबिक, गाने की शूटिंग के दौरान कलाकारों के बीच नजर आई दोस्ती और कैमरेडरी ने ट्रैक में स्वाभाविकता और स्पॉन्टेनिटी जोड़ दी, जिससे इसका मूड और प्रभावशाली बन गया।

श्रीति मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘डोंट बी शाय’ नए चेहरों और उनकी कहानी को केंद्र में रखती है। फिल्म का निर्माण इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस ने किया है और इसका प्रीमियर 25 सितंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा।