A major twist in 'Hamari Radha': Radha clashes with Shanaya; the secret of Girdhar's relationship will soon be revealed.

मुंबई: अनमोल टीवी के ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में कहानी तेजी से आगे बढ़ रही है। आने वाले एपिसोड में राधा (सिमरन कौर) और शनाया (वैदेही नायर) पहली बार आमने-सामने नजर आएंगी। हालांकि, राधा अभी इस बात से पूरी तरह अनजान है कि शनाया का उसके पति गिरधर (अक्षय म्हात्रे) के साथ खास रिश्ता है।

कहानी में शनाया खरीदारी के लिए एक स्टोर पहुंचती है। बिलिंग के दौरान उसे पता चलता है कि गिरधर का कार्ड लिमिट पार कर चुका है। इसी बीच राधा भी उसी स्टोर में पहुंच जाती है। खरीदारी के दौरान शनाया का कार्ड नीचे गिर जाता है, जिसे राधा और गिरधर का बेटा कियान उठा लेता है।

GNSU Admission Open 2026

कियान को कार्ड पहचान में आ जाता है, लेकिन शनाया उस पर कार्ड चोरी करने का आरोप लगा देती है। बेटे पर लगे आरोप से नाराज राधा तुरंत उसका बचाव करती है। वह शनाया से कियान से माफी मांगने के लिए कहती है और अपनी बात पर अड़ जाती है।

मामूली गलतफहमी देखते ही देखते राधा और शनाया के बीच बहस का रूप ले लेती है। इस दौरान राधा को जरा भी अंदाजा नहीं होता कि जिस महिला से वह बहस कर रही है, उसका उसके पति गिरधर से गहरा संबंध है।

राधा और शनाया की यह पहली मुलाकात आगे आने वाले बड़े टकराव की ओर इशारा कर रही है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर होगी कि गिरधर और शनाया के रिश्ते का सच राधा के सामने कब आएगा और सच्चाई सामने आने के बाद उसके परिवार और रिश्तों में क्या बदलाव आएगा।

‘हमारी राधा’ का प्रसारण हर रात 9:30 बजे अनमोल टीवी पर किया जा रहा है।