Rhetoric intensifies in NDA on reservation, Upendra Kushwaha says alliance leaders should exercise restraint

बिहार: बिहार में आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज है। NDA के भीतर ही आरक्षण के मुद्दे पर नेताओं के अलग-अलग सुर सुनाई दे रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने गठबंधन के नेताओं को संयम बरतने की नसीहत दी है। सासाराम में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि गठबंधन में शामिल दलों के शीर्ष नेताओं का इस तरह आमने-सामने बयान देना उचित नहीं है।

उन्होंने साफ कहा कि मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन बात इतनी नहीं बढ़नी चाहिए कि एक-दूसरे के इस्तीफे की मांग तक पहुंच जाए। वहीं, आरक्षण के मुद्दे पर कुशवाहा ने अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा कर्पूरी फार्मूले को मानती है। उन्होंने कहा कि बिहार में लागू इस व्यवस्था के दायरे को और बढ़ाया जाना चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा ने सभी दलों से आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर गंभीरता और संयम के साथ अपनी बात रखने की अपील की।

GNSU Admission Open 2026