August saw many shades of patriotism, 'Har Ghar Tiranga' increased patriotism: PM Modi

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में अगस्त महीने को देशभक्ति की भावना से जुड़ा बताते हुए कहा कि इस दौरान देशभर में राष्ट्रप्रेम के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगस्त आते ही लोगों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना और मजबूत हो जाती है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस जैसे अवसर इस महीने को विशेष बनाते हैं।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस देशवासियों को गर्व से भर देते हैं। वहीं, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ ने भी देशभक्ति की भावना को व्यापक स्तर पर मजबूत किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के कारण अगस्त का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि इस बार देशभर से आठ करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गईं, जो लोगों के उत्साह और राष्ट्रप्रेम को दर्शाती हैं।

दुनिया में भी लहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरंगे का यह उत्सव केवल भारत तक सीमित नहीं रहा। इस वर्ष ‘सूर्यपथ तिरंगा’ के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक एक विशेष यात्रा की।

उन्होंने बताया कि फिजी की राजधानी सुवा में सूरज की पहली किरण के साथ तिरंगा फहराया गया। इसके बाद जैसे-जैसे सूर्य दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आगे बढ़ा, वैसे-वैसे एशिया, अफ्रीका और यूरोप से होते हुए अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक भारतीय मिशनों और पोस्ट पर तिरंगा लहराता रहा।

मोदी ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज को एक सूत्र में जोड़ने और लोगों का देश के साथ जुड़ाव और मजबूत करने का काम करते हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ और ‘सूर्यपथ तिरंगा’ जैसे अभियानों से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रप्रेम की सामूहिक अभिव्यक्तियां देश की एकता, गौरव और आपसी जुड़ाव को मजबूत करती हैं।