The first song of Kunal Kemmu's 'Vibe', 'Raaton Mein Aana', is out; Amit Trivedi's voice creates a buzz.

मुंबई: कुणाल खेमू की आगामी एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ का पहला गाना ‘रातों में आना’ रिलीज हो गया है। रोमांस, मस्ती और शरारत से भरपूर इस गाने को अमित त्रिवेदी ने कंपोज करने के साथ अपनी आवाज भी दी है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।

‘रातों में आना, फिर सुबह जाना’ जैसे कैची हुक और एनर्जेटिक बीट्स वाला यह गाना फिल्म की मजेदार और रोमांटिक दुनिया की झलक पेश करता है। गाने में प्लेफुल एनर्जी और शरारती अंदाज इसे युवाओं के बीच खासा पसंद किए जाने वाला बना सकता है।

GNSU Admission Open 2026

अमित त्रिवेदी ने गाने के बारे में बताया कि इसे तैयार करते समय शुरुआत से ही एक खास प्लेफुल एनर्जी महसूस हुई, जिसे पूरे गाने में बरकरार रखने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि कुमार के बोलों में प्यारी-सी शरारत है, जबकि गाने का हुक आसान और स्वाभाविक रिदम वाला है। इसी वजह से धुन को सिंपल और कैची रखा गया है, ताकि लोग इसे आसानी से गुनगुना सकें।

दो दोस्तों की कहानी है ‘वाइब’

कुणाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले निर्मित ‘वाइब’ की कहानी दो करीबी दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। उनकी सामान्य जिंदगी अचानक एक हाई-एनर्जी और अनप्रेडिक्टेबल एडवेंचर में बदल जाती है, जहां दोस्ती के साथ-साथ उनके सर्वाइवल इंस्टिंक्ट की भी परीक्षा होती है।

फिल्म का लेखन और निर्देशन कुणाल खेमू ने किया है। इसमें कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यूटेंट वंशिका धीर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

टिप्स म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत फिल्म का संगीत इसकी युवा और रोमांच से भरी कहानी को अलग अंदाज देने वाला है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ‘वाइब’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।