Home बिहार सासाराम में जाम से राहत की तैयारी, तीन प्रमुख जगहों पर बनेंगे...

सासाराम में जाम से राहत की तैयारी, तीन प्रमुख जगहों पर बनेंगे फुट ओवरब्रिज

52
Preparations to relieve traffic jam in Sasaram, foot overbridges to be built at three major places

सासाराम: शहर में बढ़ती जाम की समस्या और सड़क पार करने में राहगीरों को होने वाली परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने फुट ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर फुट ओवरब्रिज बनाए जाने की योजना है।

नगर निगम की मेयर काजल कुमारी ने बताया कि 18 अगस्त से प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज के लिए स्थलाकृतिक सर्वे का काम शुरू हो चुका है। इंजीनियरिंग टीम संबंधित स्थानों पर जमीन की उपलब्धता और तकनीकी परिस्थितियों का जायजा ले रही है।

GNSU Admission Open 2026

योजना के तहत धर्मशाला चौक यानी गांधी स्मारक रोड, पोस्ट ऑफिस चौक और सिविल कोर्ट के समीप फुट ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद तकनीकी आधार पर ब्रिज का डिजाइन तैयार किया जाएगा।

नगर निगम के अनुसार, डिजाइन और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। फुट ओवरब्रिज बनने से राहगीरों को सड़क पार करने में सुविधा मिलने के साथ ही इन प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

नगर निगम का दावा है कि इन स्थानों पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग की सुविधा उपलब्ध होने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी सुचारु हो सकेगी और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।