Home बिहार सारण में एक थाना क्षेत्र के तीन घरों में लाखों के आभूषण...

सारण में एक थाना क्षेत्र के तीन घरों में लाखों के आभूषण की चोरी

5
Jewellery worth lakhs stolen from three houses in a police station area in Saran

छपरा: बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली है ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जैतपुर तिवारी टोला गांव निवासी तारकेश्वर गिरी और स्व मनमोहन तिवारी तथा हर्षपुरा गांव निवासी उमेश्वर नाथ शर्मा के मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने लगभग 50 लाख रुपया के स्वर्णाभूषण, रूपया और अन्य सामान की चोरी कर ली है।


परिजनों को आज गुरूवार को सुबह चोरी की जानकारी मिली और उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध दाउदपुर थाना पुलिस की इसकी सूचना दी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच करने के बाद चोरों की तलाश प्रारम्भ कर दी गई है। पुलिस इस मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

GNSU Admission Open 2026