Home बिहार PM सूर्य योजना: बिहार में सोलर पैनल पर बढ़ी सब्सिडी, 3 किलोवाट...

PM सूर्य योजना: बिहार में सोलर पैनल पर बढ़ी सब्सिडी, 3 किलोवाट पर मिलेगी 98 हजार रुपये तक की सहायता

29
PM Surya Yojana: Subsidy on solar panels increased in Bihar, assistance of up to 98 thousand rupees will be available for 3 kilowatts

सासाराम: बिहार में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के लिए पीएम सूर्य योजना के तहत राज्य सरकार ने अतिरिक्त सब्सिडी देने का फैसला किया है। रोहतास विद्युत आपूर्ति अंचल, सासाराम के विद्युत अधीक्षण अभियंता ई. इन्द्रदेव कुमार ने योजना के तहत मिलने वाली नई सब्सिडी की जानकारी साझा की। बताया गया कि बिहार सरकार की ओर से केंद्र की सब्सिडी के अतिरिक्त 10 हजार रुपये प्रति किलोवाट की सहायता दी जाएगी। इसके तहत 1 किलोवाट के सोलर पैनल पर केंद्र की 30 हजार रुपये की सब्सिडी के साथ राज्य सरकार की ओर से 10 हजार रुपये मिलाकर कुल 40 हजार रुपये की सहायता मिलेगी।

वहीं, 2 किलोवाट के सोलर पैनल पर केंद्र की 60 हजार रुपये की सब्सिडी के साथ राज्य सरकार की 20 हजार रुपये की सहायता जोड़कर कुल 80 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। 3 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल पर केंद्र की ओर से मिलने वाली 78 हजार रुपये की सहायता के साथ राज्य सरकार का 20 हजार रुपये का योगदान जोड़ा जाएगा। इस तरह कुल सब्सिडी 98 हजार रुपये तक हो जाएगी

GNSU Admission Open 2026

योजना का लाभ लेने के दौरान बैंक लोन में आ रही परेशानियों को लेकर भी प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई है। ई. इन्द्रदेव कुमार के मुताबिक, मुख्य सचिव, जिलाधिकारी और मुख्यालय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। बैंकर्स के साथ बैठक कर 2 लाख रुपये तक के लोन को उपभोक्ताओं को आसानी से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से पीएम सूर्य योजना का लाभ उठाने की अपील की है। कम से कम 1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने और जरूरत के अनुसार अधिक क्षमता का सिस्टम लगाने की सलाह दी गई है। इससे घरों में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलने के साथ बिजली खर्च में भी राहत मिलने की उम्मीद है।