Home बिहार रोहतास में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, 17 से...

रोहतास में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, 17 से 22 अगस्त तक लगेंगे विशेष शिविर

28
0
Problems of electricity consumers in Rohtas will be resolved quickly, special camps will be organised from 17th to 22nd August.

रोहतास: जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। गलत बिजली बिल, मीटर रीडिंग और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए 17 से 22 अगस्त तक जिलेभर में विशेष निवारण शिविर लगाए जाएंगे। रोहतास विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियंता ई. इन्द्रदेव कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी डिवीजन, सब-डिवीजन और सेक्शन कार्यालयों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य लोगों को शिकायत के समाधान के लिए दूर स्थित कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है।

शिविरों में अधिक बिजली बिल, गलत यूनिट या टैरिफ, खराब मीटर, जंपिंग रीडिंग और स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों की जांच की जाएगी। जांच के बाद पात्र मामलों में बिल या मीटर संबंधी सुधार की कार्रवाई मौके पर की जाएगी। विभाग की ओर से बिल में सुधार के बाद भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना पुराना बिजली बिल और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर नजदीकी बिजली कार्यालय में पहुंचें और विशेष अभियान का लाभ उठाएं।

GNSU Admission Open 2026

अधिकारियों के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के साथ विभाग और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।