Home बिहार रौशन यादव मामले में प्रशांत किशोर ने की दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई...

रौशन यादव मामले में प्रशांत किशोर ने की दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

28
0
Prashant Kishor demands action against the guilty officials in the Roshan Yadav case

मधुबनी: रौशन यादव की मौत के मामले को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बयान जारी कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रौशन यादव के परिजनों के साथ उन्होंने एसएसपी से मुलाकात की है। एसएसपी ने 10 दिनों के भीतर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वे मामले में कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर जिलाधिकारी और मुख्य सचिव से मुलाकात करेंगे।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी के कथित ‘अहंकारी’ बयान पर भी प्रशांत किशोर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी भाजपा के सहयोग से जिस क्षेत्र से सांसद हैं, वहां जनता के लिए काम करें और बिहार की राजनीति में अनावश्यक बयानबाजी से बचें। प्रशांत किशोर ने मनोज तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया है और आगे भी स्वीकार नहीं करेगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

GNSU Admission Open 2026