Home बिहार ‘वंदे मातरम्’ विवाद को लेकर सासाराम में भाजपा युवा मोर्चा का आक्रोश...

‘वंदे मातरम्’ विवाद को लेकर सासाराम में भाजपा युवा मोर्चा का आक्रोश मार्च

29
0
BJP Yuva Morcha's protest march in Sasaram over 'Vande Mataram' controversy

सासाराम: ‘वंदे मातरम्’ को लेकर उपजे विवाद के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शनिवार को सासाराम में आक्रोश मार्च निकाला गया। जिला अध्यक्ष रितेश राज के नेतृत्व में निकला यह मार्च शहीद भगत सिंह स्मारक से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस चौक पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया। मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान को लेकर अपना विरोध जताया।

भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में 15 अगस्त को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का रवैया असहजता वाला रहा। इसी कथित आचरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पोस्ट ऑफिस चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत और राष्ट्र भावना का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रभक्ति की भावना से गहराई से जुड़ा हुआ है। इसके सम्मान को लेकर किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। भाजपा युवा मोर्चा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रभक्ति से जुड़े विषयों का सम्मान सभी की जिम्मेदारी है। आक्रोश मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्रभावना और ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान का संदेश दिया।

GNSU Admission Open 2026