Home बिहार बिक्रमगंज में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, डीएम-एसपी ने किया नेतृत्व

बिक्रमगंज में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, डीएम-एसपी ने किया नेतृत्व

38
0
A grand tricolor bike rally took place in Bikramganj, led by DM-SP.

बिक्रमगंज: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के नेतृत्व में निकली रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा बाइक रैली बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय से शुरू होकर नटवार थाना तक पहुंची।

हाथों में तिरंगा लिए बाइक सवारों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस दौरान डीएम और एसपी ने लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता,जिम्मेदारी और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और इसके सम्मान को बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। रैली के माध्यम से लोगों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

GNSU Admission Open 2026