Home मनोरंजन मोनालिसा का बॉस लेडी लुक वायरल, व्हाइट शर्ट और थ्री-पीस सूट में...

मोनालिसा का बॉस लेडी लुक वायरल, व्हाइट शर्ट और थ्री-पीस सूट में दिखीं बेहद स्टाइलिश

18
0
Monalisa's boss lady look goes viral, she looks stylish in a white shirt and three-piece suit

एंटरटेनमेंट डेस्क: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनका शानदार लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है।

तस्वीरों में मोनालिसा व्हाइट शर्ट के साथ थ्री-पीस स्टाइल सूट पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ है, जो उनके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर ‘बॉस लेडी’ वाली वाइब दे रहा है।

GNSU Admission Open 2026

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने अलग-अलग लुक्स की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। कभी वेस्टर्न आउटफिट तो कभी ट्रेडिशनल ड्रेस में उनका स्टाइल देखने को मिलता है। इस बार उनके फॉर्मल और ग्लैमरस अवतार ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

मोनालिसा के इस नए लुक पर फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री का यह लेटेस्ट स्टाइल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।