Home मनोरंजन ‘विजन क्वेस्ट’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, फिर लौटे पॉल बेटनी; अल्ट्रॉन के...

‘विजन क्वेस्ट’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, फिर लौटे पॉल बेटनी; अल्ट्रॉन के रूप में दिखेंगे जेम्स स्पेडर

23
0
'Vision Quest' trailer releases, Paul Bettany returns; James Spader appears as Ultron

एंटरटेनमेंट डेस्क: मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘विजन क्वेस्ट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सीरीज में पॉल बेटनी एक बार फिर विजन के किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर में विजन को अपनी पुरानी यादों, पहचान और असलियत के बीच जूझते हुए दिखाया गया है।

‘विजन क्वेस्ट’ की कहानी ‘वांडा विजन’ के आगे की कहानी को दिखाएगी। वांडा के साथ हुई घटनाओं के बाद विजन अपनी जिंदगी को नए सिरे से समझने की कोशिश करता नजर आएगा। ट्रेलर की शुरुआत उसकी पुरानी यादों से होती है, जिसके बाद वह एक सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश करता है। हालांकि, उसके मन में कई सवाल लगातार बने रहते हैं।

GNSU Admission Open 2026

कहानी में विजन एक काल्पनिक दुनिया में अपने बेटे की तलाश करता दिखाई देगा। इस सफर के दौरान उसका सामना कई नए किरदारों और चुनौतियों से होगा। सीरीज में जेम्स स्पेडर भी नजर आएंगे, जो एक बार फिर अल्ट्रॉन के किरदार में वापसी कर रहे हैं। स्पेडर ने इससे पहले 2015 की फिल्म ‘एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’ में इस खलनायक का किरदार निभाया था।

सीरीज का निर्देशन टेरी मटालस ने किया है, जो ‘स्टार ट्रेक: पिकार्ड’ पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं। ‘विजन क्वेस्ट’ का प्रीमियर 14 अक्टूबर 2026 को होगा। यह सीरीज 2021 में आई ‘वांडा विजन’ की कहानी को आगे बढ़ाएगी। इसके बाद मार्वल की कहानी ‘अगाथा ऑल अलोंग’ के जरिए भी आगे बढ़ी थी, जिसमें कैथरीन हैन ने अगाथा का किरदार निभाया था।