Home राष्ट्रीय मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल डेका से की मुलाकात

मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल डेका से की मुलाकात

17
0
Chief Minister Sai met Governor Deka

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल डेका ने भी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल को सौंपा। यह सहायता राशि असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल रमेन डेका आज असम के दौरे पर रहेंगे।

GNSU Admission Open 2026


श्री साय ने असम में बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।