Home राष्ट्रीय हरियाली तीज पर स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजे बांकेबिहारी, दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं...

हरियाली तीज पर स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजे बांकेबिहारी, दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

19
0
On Hariyali Teej, Banke Bihari was seated in a golden and silver swing, a flood of devotees gathered to have darshan.

मथुरा: हरियाली तीज के अवसर पर शनिवार को वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही देश-विदेश से आए भक्त विशेष हिंडोला दर्शन के लिए मंदिर के बाहर जुटने लगे और लंबी कतारें लग गईं। हरियाली तीज के मौके पर ठाकुर बांकेबिहारी को बेशकीमती स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान कराया गया। हरे रंग के आकर्षक परिधान और बहुमूल्य आभूषणों से सुसज्जित ठाकुरजी की मनोहारी छवि के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के सेवायतों और प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए। मंदिर के पट खुलते ही भक्तों ने उत्साह के साथ आराध्य के दर्शन किए और बांकेबिहारी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर के जगमोहन में हिंडोले पर विराजमान ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के दौरान सावन की मल्हार और भजन-कीर्तन की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा के साथ ठाकुरजी को झूला झुलाते नजर आए। मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

GNSU Admission Open 2026

हरियाली तीज के अवसर पर मंदिर प्रशासन और सेवायतों ने दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं। इसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपेक्षाकृत सुगमता से स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। दिनभर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की आवाजाही जारी रही। बांकेबिहारी के जयकारों से संपूर्ण वृंदावन भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।