Home राष्ट्रीय ‘हम दौड़ेंगे, देश के लिए’ के संदेश के साथ बैतूल में फ्रीडम...

‘हम दौड़ेंगे, देश के लिए’ के संदेश के साथ बैतूल में फ्रीडम रन, मंत्री-कलेक्टर भी युवाओं संग दौड़े

49
0
Freedom Run in Betul with the message 'We will run for the country', Minister and Collector also ran with the youth

बैतूल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के लिए बैतूल में ‘फ्रीडम रन-हम दौड़ेंगे, देश के लिए’ का आयोजन किया गया। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से शुरू हुई इस दौड़ में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और शहरवासियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

फ्रीडम रन को जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उइके और कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवाने ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात यह रही कि मंत्री और कलेक्टर खुद भी प्रतिभागियों के साथ दौड़े और बच्चों व युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

GNSU Admission Open 2026

सफेद टी-शर्ट में दौड़ते प्रतिभागियों से शहर की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। दौड़ के दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, फिट रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

फ्रीडम रन लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से शुरू होकर शिवाजी प्रतिमा चौक, मुल्लाजी पेट्रोल पंप, लल्ली चौक, कोतवाली थाना, कमानी गेट, गणेश चौक, जेएच कॉलेज चौक और आईसीएच चौराहा होते हुए शिवाजी ऑडिटोरियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

आयोजन में बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने और राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

आयोजकों के मुताबिक, फ्रीडम रन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले हुए इस आयोजन ने बैतूल में देशभक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।