Home बिहार स्वतंत्रता दिवस से पहले रोहतास में देशभक्ति का रंग, शिवसागर में निकली...

स्वतंत्रता दिवस से पहले रोहतास में देशभक्ति का रंग, शिवसागर में निकली 15 KM लंबी भव्य तिरंगा यात्रा

6
0
Ahead of Independence Day, Rohtas witnessed patriotic spirit; a 15-km-long grand Tiranga Yatra was organised in Shivsagar.

रोहतास: स्वतंत्रता दिवस से पहले रोहतास जिले के शिवसागर में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने करीब 15 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा और दिल में राष्ट्रप्रेम का जज्बा लिए लोगों ने पूरे रास्ते देशभक्ति का माहौल बनाए रखा।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत शिवसागर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था तिरंगा लेकर चेनारी की ओर रवाना हुआ। यात्रा का नेतृत्व चेनारी के पूर्व विधायक और भाजपा नेता ललन पासवान ने किया।

GNSU Admission Open 2026

शिवसागर प्रखंड कार्यालय से शुरू हुई यह यात्रा करीब 15 किलोमीटर का सफर तय करते हुए आलमपुर बाजार पहुंची। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा स्कूली बच्चे और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग भी शामिल हुए।

भाजपा नेता ललन पासवान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य खासकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाना है।