
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि कश्मीर में तिरंगा आन- बान और शान के साथ लहराता हुआ नजर आ रहा है जो सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है।
श्री नवीन आज यहां कर्तव्य पथ पर आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी उपस्थित थीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कहा कि 2011 में जब श्रीनगर के लाल चौक पर देश का तिरंगा लहराने पर सवाल उठते थे, तो देश के करोड़ों युवाओं के दिल में दर्द होता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संविधान में शामिल कश्मीर से संबंधित अनुच्छे 370 को समाप्त किया और सही मायने में जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया है। उन्होंने कहा, “आज कश्मीर में तिरंगा आन- बान और शान के साथ लहराता हुआ नजर आ रहा है। यह हम सब भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है।”
उन्होंने कहा, “आज मुझे इस बात की खुशी है कि जब हम 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं तो वंदे मातरम के भी 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस वर्ष लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम का वो जयघोष सुनाई देगा, जिस जयघोष ने हमारे देश को आजादी दिलाई। हमारे वीर सपूतों ने अपने जीवन की आहुति हंसते-हंसते दी। उन्होंने कभी भी अपने जीवन की चिंता नहीं की बल्कि भारत की शान की चिंता की, भारत के तिरंगे की चिंता की।”






