Home खेल खेल के प्रशंसको के लिए सोनी शुरु कर रहा 15 अगस्त से...

खेल के प्रशंसको के लिए सोनी शुरु कर रहा 15 अगस्त से ‘फेस्टिवल ऑफ स्पोर्ट्स’

22
0
Sony is launching a 'Festival of Sports' for sports fans from August 15th.

नयी दिल्ली 12 अगस्त (वार्ता) सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने खेल प्रशंसको के लिए 15 अगस्त से एक दिसंबर तक ‘फेस्टिवल ऑफ ‘फेस्टिवल ऑफ स्पोर्ट्स’ की घोषणा। इसमें भारत का श्रीलंका दौरा, महिला टी20 एशिया कप, एशियाई खेल और भारत का न्यूजीलैंड का सभी प्रारूपों का दौरा शामिल होगा।


इस उत्सव के जरिए प्रशंसकों को तीन महीने से अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और विभिन्न खेलों की रोमांचक प्रतियोगिताओं का आनंद ले सकेंगे।

GNSU Admission Open 2026


इस अवसर एसपीएनआई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बनर्जी ने कहा, “भारत का मनोरंजन परिदृश्य तेजी से ऐसे दर्शकों से प्रभावित हो रहा है, जो भाषाओं, विधाओं और स्क्रीन के बीच सहजता से आते-जाते हैं। इसलिए हमारा ध्यान ऐसे प्रभावशाली कार्यक्रमों और कहानियों को तैयार करने पर है, जो दर्शकों से जुड़ सकें, चाहे वे इन्हें कहीं भी और किसी भी तरीके से देखना पसंद करें।”


उन्होंने कहा, “यह त्योहारी पेशकश इसी दृष्टिकोण को सामने लाती है, कि हमारे कुछ सबसे लोकप्रिय और लंबे समय से चले आ रहे कार्यक्रमों के साथ नए प्रारूप, बड़े सितारे, बढ़ता क्षेत्रीय पोर्टफोलियो और लाइव खेलों का शानदार कैलेंडर शामिल है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और हमारे नए हिंदी मनोरंजन कार्यक्रमों से लेकर मराठी और तमिल में पेश की जा रही सामग्री तक, हम एक व्यापक और विविध कंटेंट पोर्टफोलियो तैयार कर रहे हैं। हमारा टेलीविजन नेटवर्क और सोनी लिव मिलकर इसे देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने का काम करेंगे।”