Home बिहार बिहार में बढ़ते अपराध पर भाई वीरेंद्र का सरकार पर हमला, डायल-112...

बिहार में बढ़ते अपराध पर भाई वीरेंद्र का सरकार पर हमला, डायल-112 की कार्यशैली पर उठाए सवाल

26
0
Bhai Virendra attacks the government over rising crime in Bihar, raises questions on the functioning of Dial-112

पटना(बिहार): बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और आए दिन हत्या के मामले सामने आ रहे हैं।

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि डायल-112 की पुलिस गश्त करने के बजाय ‘मटरगश्ती’ कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य में बढ़ते अपराध पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाने की अपील की।

GNSU Admission Open 2026

भाई वीरेंद्र ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार को उसकी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत करना है। उन्होंने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ शराबबंदी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।

वहीं, प्रशांत किशोर के 10 हजार युवाओं को नौकरी देने के वादे पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी विधायक ने कहा कि नौकरी देने की बात का स्वागत है, लेकिन पहले नौकरी देकर दिखाना चाहिए।