Home राष्ट्रीय चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम धमाके की धमकी सुरक्षा एजेंसियों ने...

चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम धमाके की धमकी सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन।

22
0
Bomb threat to four schools in Chandigarh, security agencies launch search operation.

चंडीगढ़: केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के चार प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। मंगलवार को सूचना मिलते ही पुलिस टीमों के साथ बम निरोधक टीम और खोजी स्वान दस्ता ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर गहन तलाशी अभियान चलाया।


धमकी मिलने वाले स्कूलों में कर्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-9बी, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर-26, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-26 और सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर-45बी शामिल हैं।

GNSU Admission Open 2026


सुरक्षा टीमों ने स्कूल परिसरों के अलावा आसपास के क्षेत्रों की भी बारीकी से जांच की। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान किसी भी स्कूल परिसर से बम, विस्फोटक या कोई अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।


पुलिस अब धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गयी है। ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा डिजिटल साक्ष्यों समेत अन्य जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है।


फिलहाल चारों स्कूलों में सुरक्षा जांच पूरी कर ली गई है और किसी भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।