Home राजनीति छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष से की...

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष से की गृह मंत्री के बयान की मांग

39
0
Venugopal writes to Lok Sabha Speaker seeking Home Minister's statement on police action against students

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस बर्बरता और पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा और मांग की है कि गृह मंत्री अमित शाह को इस मामले पर सदन के पटल पर बयान देने के लिए निर्देशित किया जाए।


श्री वेणुगोपाल ने पत्र में कहा कि दिल्ली में अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा बल प्रयोग और पेलेट गन चलाए जाने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है, इसलिए इन घटनाओं की अंतिम जिम्मेदारी गृह मंत्री की है।

GNSU Admission Open 2026


कांग्रेस नेता ने संविधान के अनुच्छेद 77 और 75(3) का हवाला देते हुए कहा कि मंत्रिपरिषद लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी है। ऐसे में गृह मंत्री का यह संवैधानिक दायित्व है कि वह सदन में आकर पुलिस कार्रवाई पर स्पष्टीकरण दें। श्री वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष से अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए गृह मंत्री शाह को तत्काल सदन में उपस्थित होने और छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तथा पेलेट गन के इस्तेमाल पर विस्तृत बयान देने के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया।


उन्होंने कहा कि संसद में कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना है।