Home राष्ट्रीय पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया

6
0
Police killed a wanted criminal accused of rape in an encounter.

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में मार गिराया जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कल रात पुलिस कस्बा गुलावठी रोड पर जांच कर रही थी। तभी बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उन्होंने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग कर दी।

GNSU Admission Open 2026


पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोनू पुत्र राकेश निवासी फतेहपुर जादौन, थाना चोला, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।


एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। गुलावठी सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी बदमाशों की गोलियां लगीं। पुलिस ने मौके से 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन, जीवित एवं खोखा कारतूस तथा एक बाइक बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान मोनू का साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमों द्वारा कांबिंग की जा रही है।


एसएसपी ने बताया कि मोनू एक अगस्त को ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने की घटना में वांछित था पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


श्री दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक आरोपी का व्यवहार बेहद हिंसक साइको जैसा था तथा पूर्व में बरेली और अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पर भी आपराधिक वारदातें कर चुका था। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।