Home अंतरराष्ट्रीय आईसीसी 2027 वनडे विश्वकप के लिए टीमों का आकार बढ़ाये: मैकडॉनाल्ड

आईसीसी 2027 वनडे विश्वकप के लिए टीमों का आकार बढ़ाये: मैकडॉनाल्ड

31
0
McDonald calls for ICC to increase squad size for 2027 ODI World Cup

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से 2027 वनडे विश्वकप के लिए टीमों का आकार बढ़ाने की मांग की है। इस महीने की शुरुआत में आईसीसी ने नए प्रारूप के साथ टूर्नामेंट का विस्तार करने का फैसला किया था। करीब दो सप्ताह पहले आईसीसी ने घोषणा की थी कि 2027 वनडे विश्व कप 14 टीमों का टूर्नामेंट होगा। इसमें ग्रुप चरण से पहले सुपर सीरीज और सेमीफाइनल से पहले नया सुपर-7 चरण भी होगा। यह 2023 में भारत में खेले गए 10 टीमों वाले वनडे विश्व कप से अलग प्रारूप है। 2023 के विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया ने नौ लीग मैच, एक सेमीफाइनल और एक फाइनल सहित कुल 11 मैच खेले थे। लेकिन 2027 में चैंपियन बनने वाली टीम को कम से कम 13 मैच खेलने होंगे, जिसमें पांच ग्रुप मैच, छह सुपर-7 मुक़ाबले, एक सेमीफाइनल और एक फ़ाइनल शामिल होगा। अगर शुरुआती सुपर सीरीज़ खेलने वाली निचली रैंकिंग की तीन टीमों में से कोई फ़ाइनल तक पहुंचती है, तो चैंपियन टीम को 15 मैच भी खेलने पड़ सकते हैं।


मैकडॉनल्ड ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के एसईएन रेडियो से बातचीत में दोबारा कहा कि 2027 विश्वकप में मैचों की संख्या बढ़ने के कारण टीमों का आकार भी बढ़ाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि टूर्नामेंट लगभग उतने ही समय में खेला जाएगा जितने समय में 2023 का विश्व कप हुआ था। मैकडॉनल्ड ने कहा, “मेरे हिसाब से सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर यह आपका सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, तो टीम का आकार कैसा होना चाहिए। पिछले विश्व कप में 15 खिलाड़ियों की टीम के साथ हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। मेरा मानना है कि न्यूजीलैंड की स्थिति भी ऐसी ही थी। हमारे यहां ट्रैविस हेड की चोट सबसे बड़ी थी, जबकि न्यूजीलैंड के पास केन विलियमसन समेत कुछ खिलाड़ी चोटिल थे।”

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने कहा, “ऐसी स्थिति में शुरुआती दौर में आपके पास चयन के लिए सिर्फ़ 12 या 13 खिलाड़ी ही बचते हैं। बाक़ी खिलाड़ियों के फिट होने का इंतजार करना पड़ता है। इससे आप वैसी टीम नहीं उतार पाते जैसी आप चाहते हैं। ख़ासकर ऐसे देशों में जहां हालात बेहद अलग-अलग होते हैं।” ऑस्ट्रेलिया 2027 विश्वकप से पहले खिलाड़ियों की फटनेस को लेकर चिंतित है। टूर्नामेंट से पहले के 14 महीनों में टीम को संभवतः 21 टेस्ट मैच खेलने हैं। इनमें 2027 के पहले सात महीनों में भारत और इंग्लैंड के पांच-पांच टेस्ट वाले दौरे भी शामिल हैं।


वनडे कप्तान पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, कैमरन ग्रीन, मार्नस लाबुशेन और ऐलेक्स कैरी के इन अधिकांश टेस्ट मैचों के साथ विश्वकप में भी खेलने की संभावना है। जॉश इंग्लिस और मैट रेनशॉ भी कई टेस्ट दौरों और द्विपक्षीय वनडे और टी- 20 सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं। इनमें ग्रीन को छोड़कर सभी खिलाड़ी 30 वर्ष या उससे ज़्यादा उम्र के होंगे। वहीं तेज़ गेंदबाज़ों को पिछले दो वर्षों में चोट की समस्याओं का सामना करना पड़ा है और यही वजह रही कि वे 2025 चैंपियंस ट्रॉफ़ी और 2026 टी-20 विश्वकप में नहीं खेल सके।
मैकडॉनल्ड ने आईसीसी से 17 खिलाड़ियों की टीम पर विचार करने की अपील की। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि फ़ुटबॉल विश्वकप में मैदान पर केवल 11 खिलाड़ी उतरते हैं, फिर भी टीमों को 26 खिलाड़ियों का स्क्वाड रखने की अनुमति होती है।