चांगझोउ (चीन): मौजूदा वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन यामागुची अकाने ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ चाइना ओपन 2026 के फाइनल मुकाबले में चीन चेन युफेई को हराकर कर महिला एकल का खिताब जीता।
आज यहां खेले गये मुकाबले में जापान की अकाने ने टोक्यो 2020 ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता चेन युफेई को 21-18, 21-16 से हराया। लगातार छठे फाइनल में खेल रहीं, दो बार की ओलंपियन यामागुची ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 1000 इवेंट में थोड़ी लड़खड़ाती हुई शुरुआत की।लेकिन जापानी शटलर ने जल्द ही शानदार वापसी की और अपनी वर्ल्ड नंबर 4 प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ते हुए 21 मिनट में पहला गेम जीत लिया। घरेलू दर्शकों के ज़बरदस्त समर्थन के बीच, चेन ने दूसरे गेम की शुरुआत में कड़ी टक्कर दी, लेकिन वर्ल्ड नंबर 3 यामागुची ने संयम बनाए रखा और मुकाबला जीत लिया, जिससे साबित हुआ कि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी क्यों हैं।
सिर्फ 44 मिनट में मिली यह जीत यामागुची की इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत थी (इससे पहले उन्होंने 2017 में खिताब जीता था), और वह चाइना ओपन में महिला एकल का खिताब जीतने वाली एकमात्र जापानी खिलाड़ी बनी हुई हैं।







