Kharge said – now the time has come to implement second generation economic reforms

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि देश की आर्थिक स्थिति मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने के लिए अब दूसरी पीढ़ी के आर्थिक सुधार लाने की आवश्यकता है।

श्री खरगे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि जुलाई 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव और वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में ऐतिहासिक आर्थिक उदारीकरण सुधार शुरु हुए थे जिसने भारत की दिशा बदल दी थी। उन्होंने कहा कि इन सुधारों ने देश की आर्थिक क्षमता को नई गति दी, मध्यम वर्ग को मजबूत किया और करोड़ों लोगों के लिए नए अवसर पैदा किए।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब नई पीढ़ी के आर्थिक सुधारों की आवश्यकता है ताकि नई पीढ़ी को विकास का लाभ मिले और गरीबों तथा समाज के सबसे कमजोर वर्गों का विकास संभव हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जो परिवर्तनकारी विरासत देश को दी थी उस पर देश को गर्व है।