Home अंतरराष्ट्रीय चेन यू फेई से हारकर पीवी सिंधु का चाइना ओपन में सफर...

चेन यू फेई से हारकर पीवी सिंधु का चाइना ओपन में सफर खत्म

44
0
PV Sindhu's journey ends at China Open after losing to Chen Yu Fei

बीजिंग: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु गुरुवार को चीन की चेन यू फेई से हारने के बाद चाइना ओपन 2026 से बाहर हो गई है। आज यहां पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ चाइना ओपन सुपर 1000 के राउंड ऑफ़ 16 में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चेन यू फ़ेई से तीन-गेम तक चले मुकाबले 21-16, 20-22, 18-21 में हार गईं।

सिंधु ने पिछले सप्ताह जापान ओपन के सेमीफाइनल में चेन को हराया था ‘जब चीनी खिलाड़ी चोट के कारण हट गई थीं’। सिंधु ने आज अच्छी शुरुआत की और पहला गेम 21-16 से जीता। तब ऐसा लग रहा था कि भारतीय खिलाड़ी एक सप्ताह में चेन के खिलाफ दूसरी जीत हासिल कर लेंगी, क्योंकि दूसरे गेम में 20-16 के स्कोर पर उनके पास चार मैच पॉइंट थे, लेकिन हैरानी की बात है कि चेन ने वापसी करते हुए लगातार छह पॉइंट जीतकर दूसरा गेम 22-20 से अपने नाम कर लिया।

GNSU Admission Open 2026


निर्णायक गेम में स्कोर 17-17 पर बराबरी पर था, जिसके बाद चेन ने फिर से शानदार खेल दिखाया और अगले तीन पॉइंट जीतकर तीन मैच पॉइंट हासिल कर लिए। सिंधु एक मैच पॉइंट बचाने में तो कामयाब रहीं, लेकिन चेन ने निर्णायक गेम में 21-18 से जीत के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया।