Home राष्ट्रीय संसद में रणनीति पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक

संसद में रणनीति पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक

29
0

नयी दिल्ली: संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले मंगलवार को संसद भवन परिसर में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें सदन के भीतर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, महासचिव जयराम रमेश, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रमोद तिवारी, गौरव गोगोई तथा इमरान प्रतापगढ़ी सहित कई नेता शामिल हुए।

बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद) की सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के प्रो. रामगोपाल यादव, द्रविड़ मुनेत्र कषगम के टी. आर. बालू, शिवसेना (उद्धव) के अरविंद सावंत, आरएसपी के एन. के. प्रेमचंद्रन, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जॉन ब्रिटास, तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले और महुआ मोइत्रा सहित कई नेता मौजूद रहे। बैठक में संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की साझा रणनीति और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर सरकार को घेरने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

GNSU Admission Open 2026