Home राष्ट्रीय वांगचुग के समर्थन में उतरी कांग्रेस, आंदोलन को दिया खुला समर्थन

वांगचुग के समर्थन में उतरी कांग्रेस, आंदोलन को दिया खुला समर्थन

24
0
Congress came out in support of Wangchuk, openly supported the movement

नयी दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन को विपक्षी दलों के समर्थन के बीच कांग्रेस की ओर से संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शुक्रवार को यहां उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनकी मांगों के प्रति समर्थन जताया। श्री खेड़ा ने आज सुबह जंतर मंतर पहुंचकर श्री वांगचुक से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनसे विचार विमर्श किया। श्री वांगचुक पिछले 20 दिनों से विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने और परीक्षाओं में गडबड़ियाें को लेकर शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान के इस्तीफे और पूरी शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए अनशन पर बैठे हैं।


मुलाकात के बाद श्री खेड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस श्री वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा, “हम सभी सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। हम एक ऐसी बेहद असंवेदनशील सरकार का सामना कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक विरोध की भाषा नहीं समझती। ऐसी सरकार के सामने विरोध के तरीकों में बदलाव लाने की जरूरत है। इस सरकार के खिलाफ अपनी जान जोखिम में डालने से कोई नतीजा नहीं निकलेगा।” कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने भी गुरुवार को श्री वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की थी।
श्री खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस लगातार छात्रों के मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने कहा, “हम काफी समय से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चला रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता गली-गली, मोहल्लों और विश्वविद्यालय परिसरों में इन मुद्दों को उठा रहे हैं। हमारी मांग केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी है।”

GNSU Admission Open 2026


कांग्रेस ने दोहराया है कि वह छात्रों के हितों, परीक्षा प्रणाली में सुधार और जवाबदेही की मांग को लेकर अपना अभियान जारी रखेगी। श्री खेड़ा ने वांगचुक का हालचाल जाना और कहा कि लद्दाख के लोगों की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर सकारात्मक पहल करते हुए संवाद के माध्यम से समस्या का समाधान निकालने का आग्रह किया।