Home राष्ट्रीय अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो लोगों की दर्दनाक...

अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत

27
0
Uncontrolled dumper falls into a deep ditch, two people including the driver die tragically.

देहरादून/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार देर शाम एक अनियंत्रित डम्पर गहरी खाई में गिर गया। जिससे उसमें सवार चालक सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ और अन्य राहत दलों ने रात में ही दोनों शवों को मुख्य सड़क मार्ग पर लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने शुक्रवार सुबह बताया कि जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग से गुरुवार सायं 08:43 बजे सूचना प्राप्त हुई कि फाटा एवं बड़ासू के मध्य तरसाली के समीप एक डम्पर वाहन संख्या यूके 13सीए 0826 गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू दल द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त डम्पर में कुल 02 व्यक्ति सवार थे।

GNSU Admission Open 2026


घटनास्थल पर एसडीआरएफ टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तक पहुंच बनाई। ट्रक के समीप दो व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें हार्ड बोर्ड की सहायता से सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के उपरांत दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया। श्री यदुवंशी ने बताया कि मृतकों की पहचान संजय राणा, आयु लगभग 45 वर्ष और मोहन, आयु लगभग 36 वर्ष के रूप में हुई है।