साउथैंप्टन: भारतीय टी-20 टीम के कप्तान ने श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी टीम हालात के हिसाब से नहीं ढल पाई और उन्हें इंग्लैंड से सीरीज 4-0 से हारने के बाद टी-20 रैंकिंग में नंबर वन की जगह गवांनी पड़ी।
पांचवें टी-20 में 56 रनों से मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि इस सीरीज से बहुत कुछ सीखने लायक है। परिस्थितियों में ढलना भी सीखना होगा। अब तक इस सीरीज में यह सबसे अच्छी विकेट थी। मुझे लगता है कि संवाद होना ज़रूरी है। क्षेत्ररक्षण मुकाबले में जीतने में अहम योगदान निभाती है और हमें इस पर काम करना होगा क्योंकि जब आप विदेशी दौरे पर आते हैं तो परिस्थितियां अलग होती हैं और मैदान का डायमेंशन अलग होता है। हमने कुछ कैच भी छोड़े।
उन्होंने कहा कि अगर हम 220-225 के आसपास का लक्ष्य का पीछा कर रहे होते तो अच्छा होता। लेकिन यह हमारे लिए अच्छा सबक है। साझेदारी बनाने के बजाय हम लक्ष्य की ओर जल्दी से जल्दी पहुंचने की ओर ध्यान दे रहे थे जबकि इंग्लैंड की टीम योजनाबद्ध तरीके से गेंदबाजी कर रही थी। बटलर और हैरी की साझेदारी बेहतरीन थी। हमने कुछ कैच छोड़े लेकिन यह अच्छा सबक है।







