Home बिहार शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, समस्तीपुर से 249 कार्टन विदेशी शराब...

शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, समस्तीपुर से 249 कार्टन विदेशी शराब बरामद

23
0
Police crack down on liquor smuggling, 249 cartons of foreign liquor recovered from Samastipur

समस्तीपुर: बिहार में समस्तीपुर जिले मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ गांव में मद्य निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक ट्रक पर लदी 249 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है।उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जिले के जितवारपुर चौथ गांव में शुक्रवार की देर रात छापेमारी की।

मौके से झारखंड नंबर के एक हाइवा ट्रक पर लदी 249 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी है।उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान ट्रक चालक मंतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

GNSU Admission Open 2026


उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि चालक के बयान पर शराब तस्करी में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।