Home राष्ट्रीय खरगे का भाजपा पर हमला, बोले—मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका...

खरगे का भाजपा पर हमला, बोले—मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है

18
0
Kharge attacks BJP, says Madhya Pradesh has become synonymous with corruption

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के शासन में भ्रष्टाचार और लूटपाट होने का बड़ा आरोप लागते हुए कहा है कि राज्य आज भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है तथा एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। श्री खरगे ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर पर एक पोस्ट में कहा कि अब एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपये के चावल घोटाले का मामला सामने आया है। राज्य में कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के पोषण के लिए निर्धारित करीब पांच लाख टन चावल को राइस मिलरों, एथेनॉल कारोबारियों और सरकारी संरक्षण में कथित भ्रष्टाचार का हिस्सा बनाया गया।


उन्होंने कहा कि इससे पहले उज्जैन में जमीनों से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया था, जहां कथित तौर पर उन्हीं क्षेत्रों में जमीनों का विस्तार हुआ, जहां सरकारी अवसंरचना परियोजनाएं और हाईवे कॉरिडोर प्रस्तावित थे। राज्य सरकार की भूमिका इस मामले में सवालों के घेरे में है

GNSU Admission Open 2026


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि व्यापम घोटाले से शुरू हुई भ्रष्टाचार की यह श्रृंखला आज तक नहीं थमी है और पेपर लीक सहित अनेक मामलों ने प्रदेश की छवि को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का मॉडल बना दिया है तथा प्रधानमंत्री की चुप्पी जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।