Home राष्ट्रीय दिल्ली के रोहिणी में निर्माणाधीन इमारत ढही, तीन लोगों की मौत, एक...

दिल्ली के रोहिणी में निर्माणाधीन इमारत ढही, तीन लोगों की मौत, एक मजदूर सुरक्षित निकाला गया

23
0
Three people died and one worker was rescued after an under-construction building collapsed in Delhi's Rohini.

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी सेक्टर-16 में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत के ढ़हने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक मजदूर को बचा लिया गया।
बचाव अभियान बुधवार की शाम से अभी तक जारी है। मलबे से तीन शव बरामद किये गये और मृतकों की पहचान स्थानीय निवासी दर्जी राम (42), इमारत के मालिक के पिता राम दुआ (62) और मजदूर काफे उर्फ नूरुल (24) के रूप में हुई है।


इमारत गिरने के बारे में पहली पीसीआर कॉल शाम 4:28 बजे मिली। कॉल करने वाले ने बताया कि एक नयी बनी इमारत अचानक गिर गयी, जिससे लोग मलबे के नीचे दब गये।
पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस), टीपीडीडीएल और अन्य एजेंसियों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान मजदूर सद्दाम (32) को मलबे से जिंदा निकाला गया और इलाज के लिए डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर अस्पताल भेजा गया।

GNSU Admission Open 2026


बचाव अभियान कई घंटों तक चला और अब वह पूरा होने वाला है, जबकि मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है। दिल्ली पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और इमारत गिरने का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।