Home राष्ट्रीय हर्ष मल्होत्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हर्ष मल्होत्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

29
0
Harsh Malhotra pays emotional tribute to Dr. Syama Prasad Mukherjee

नयी दिल्ली: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ मुखर्जी और उनके आदर्श हर राष्ट्रवादी भारतीय विशेष कर भाजपा कार्यकर्ताओं के दिल में हमेशा बसते हैं।

डॉ मुखर्जी की जयंती पर दिल्ली भाजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर आज पुष्पांजलि अर्पित की और वृक्षारोपण किया। इस मौके पर श्री मल्होत्रा के साथ दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल, उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, विधायक गजेन्द्र यादव और श्रीमती योगिता सिंह, दिल्ली भाजपा के कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, पूर्व अध्यक्ष डाॅ हर्षवर्धन और श्री आदेश गुप्ता, पूर्व प्रभारी श्याम जाजू, कार्यालय मंत्री बृजेश राय और पार्टी प्रवक्ता यासिर जिलानी सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।

GNSU Admission Open 2026


इस अवसर पर श्री मल्होत्रा ने कहा कि डाॅ मुखर्जी और उनके आदर्श सदा हर राष्ट्रवादी भारतीय विशेषकर भाजपा कार्यकर्ता के दिल में बसते हैं। उन्होंने कहा कि डाॅ मुखर्जी आज भी उस नेता के रूप में याद किये जाते हैं, जिन्होंने सत्ता से ज्यादा राष्ट्र को महत्व दिया और अपने प्राणों की आहुति देकर ‘एक राष्ट्र, एक विधान’ का संदेश दिया।