Home राष्ट्रीय शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में...

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में जोरदार लिवाली

20
0
Stock market rises in early trade, banking and financial stocks see strong buying

मुंबई: निजी बैंकों और वित्तीय कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही।
सेंसेक्स 176.99 अंक की बढ़त में 77,940 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 356.50 अंक (0.46 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 78,120.40 अंक पर था।


वित्तीय कंपनियों, निजी बैंकों, रसायन, धातु, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों में तेजी बनी हुई है। सार्वजनिक बैंकों, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और एफएमसीजी सेक्टरों में गिरावट है।

GNSU Admission Open 2026


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 36 अंक चढ़कर 24,306.85 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 104.40 अंक यानी 0.43 प्रतिशत ऊपर 23,375.25 अंक पर रहा।


सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल, ट्रेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तेजी बनी हुई है। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, टीसीएस और आईटीसी के शेयर नीचे चल रहे हैं।