Home राष्ट्रीय राजस्थान के सूरतगढ़ में भीषण सड़क हादसा, एम्बुलेंस-सैन्य वाहन की भिड़ंत में...

राजस्थान के सूरतगढ़ में भीषण सड़क हादसा, एम्बुलेंस-सैन्य वाहन की भिड़ंत में 3 की मौत

17
0
Horrific road accident in Suratgarh, Rajasthan, 3 killed in collision between ambulance and military vehicle

जयपुर: राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में रविवार सुबह एम्बुलेंस और सैन्य वाहन की टक्कर में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
रक्षा सू्त्रों के अनुसार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे सूरतगढ़-गंगानगर मार्ग पर केंचियां कस्बे के निकट एक सिविल एम्बुलेंस ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे सेना के एएलएस वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते हुए शीघ्र अस्पताल पहुंचाया गया।


हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा। भारतीय सेना ने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है तथा जांच में नागरिक प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

GNSU Admission Open 2026


पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान श्रीगंगानगर जिले के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के सतनाम, महेंद्र कौर एवं लक्ष्मी के रूप में की गई है। हादसे में दो लोग घायल भी हो गए जिन्हें श्रीगंगानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।