Home राष्ट्रीय जम्मू से बाबा बर्फानी के दर्शन को निकला 6,700 तीर्थयात्रियों का चौथा...

जम्मू से बाबा बर्फानी के दर्शन को निकला 6,700 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था

20
0
Fourth batch of 6,700 pilgrims leaves from Jammu for Baba Barfani Darshan

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 6700 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रविवार को ‘बम बम भोले’ के जयकारों के बीच पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 6,721 तीर्थयात्री जम्मू बेस कैंप से 291 गाड़ियों के काफिले में रवाना हुए, जिनमें हल्के और भारी मोटर वाहन शामिल थे।

इस जत्थे में 4,576 पुरुष, 1,310 महिलाएं, 22 बच्चे, 572 साधु, 154 साध्वियां और विदेशी नागरिक शामिल थे। वे पहलगाम और बालटाल के दो रास्तों से तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए।
यह तीर्थयात्रा कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत की जा रही है। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सिविल प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने मिलकर इंतजाम किए हैं।

GNSU Admission Open 2026

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को आधार शिविर से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
इस बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्री अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण परामर्श जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वार्षिक यात्रा के लिए पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य है, क्योंकि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार इस रास्ते पर प्रतिदिन जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित कर दी गयी है।