Home राष्ट्रीय चंडीगढ़ में 54 साल पुरानी दो मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत,...

चंडीगढ़ में 54 साल पुरानी दो मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत, 5 घायल

18
0
54-year-old two-storey building collapses in Chandigarh, 2 dead, 5 injured

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार शाम करीब 54 साल पुरानी दो मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। राहत एवं बचाव कार्य करीब साढ़े पांच घंटे तक चला, जिसमें सेना, एनडीआरएफ और चंडीगढ़ प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।


मृतकों की पहचान मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी तरुण जैन (45) और तरुण कौशिश (48) के रूप में हुई है। वहीं कुलदीप सिंह, कुलबीर सिंह, उमेश, राहुल और अजीत को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने बताया कि रविवार को एस्टेट ऑफिस और सीएफएसएल की टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए शहर की जर्जर और असुरक्षित इमारतों का सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है।

GNSU Admission Open 2026


हादसे में जीवित बचे रमेश कुमार ने बताया कि घटना के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे। शाम करीब 4:20 बजे अचानक भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ और पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। इसके बाद पुलिस और बचाव दल ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला।


इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एमपीएस चावला ने बताया कि प्लॉट नंबर 28/9 स्थित इस पुरानी इमारत में स्क्रैप का काम चल रहा था। प्रारंभिक तौर पर इमारत की जर्जर स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।