Home बिहार पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, मलाही पकड़ी तक दौड़ी मेट्रो

पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, मलाही पकड़ी तक दौड़ी मेट्रो

22
0
Patna Metro network expanded; metro runs up to Malahi Pakri.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन, 30 रुपये में 15 मिनट का सफर

पटना। राजधानीवासियों के लिए गुरुवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। पटना मेट्रो का विस्तार करते हुए मलाही पकड़ी तक मेट्रो सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी और खेमनीचक मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन कर नई सेवा की शुरुआत की। इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी स्टेशन से भूतनाथ स्टेशन तक मेट्रो में सफर कर नई सेवा का जायजा लिया।

GNSU Admission Open 2026

यह यात्रा करीब पांच मिनट में पूरी हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेट्रो की आधुनिक सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था की सराहना की। मेट्रो सेवा के विस्तार के साथ अब आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक की कुल दूरी लगभग 6.2 किलोमीटर हो गई है। इस रूट पर यात्री महज 15 मिनट में अपना सफर पूरा कर सकेंगे।

आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक यात्रा के लिए 30 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। पटना मेट्रो के इस विस्तार से राजधानी के हजारों दैनिक यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन का लाभ मिलेगा। साथ ही सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी। सरकार का लक्ष्य आगामी चरणों में मेट्रो नेटवर्क का और विस्तार कर शहर के अधिक से अधिक क्षेत्रों को इससे जोड़ना है